घाटमपुर: जवारा उत्सव की धूम, रतजगा में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग टोलियां आमने-सामने
नवरात्रि समापन के बाद भी ग्रामीण इलाके में मातारानी की भक्ति में जवारा उत्सव की धूम भीतरगांव इलाके में जारी है।शनिवार रात 11 बजे तिवारीपुर गांव में आयोजित रतजगा में जवारा लोकगीतों में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग टोलियां आमने सामने थीं। जहां एक ओर पुरुष टीम ने अपनी बुलंद आवाज और लय से समां बाँधने की कोशिश की, वहीं महिलाओं की टीम उन पर भारी पड़ती दिखी।