सिरोंज: कोर्ट गेट से अतिक्रमण हटाया गया, स्थानीय लोगों ने किया भारी विरोध
सिरोंज: कोर्ट गेट से हटाया अतिक्रमण, स्थानीय लोगों ने किया भारी विरोध सिरोंज नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट गेट के पास अवैध रूप से रखी गुमठियों (दुकानों) को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने नपा की इस मुहिम का कड़ा विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की