तरहसी: बिरसा कृषि रथ रवाना! अब हर गांव पहुंचेगी सरकार, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
तरहसी (पलामू): किसानों को आधुनिक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और सरकार की कृषि योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को तरहसी प्रखंड मुख्यालय से बिरसा कृषि रथ–2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी हरिचंद्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलेश रंजन तिवारी, आरका पंचायत के