उन्नाव: उन्नाव में अवैध खनन पर कार्रवाई, 7 डंपर पकड़े गए, 3 सीज किए; ₹3.70 लाख का जुर्माना वसूला गया
Unnao, Unnao | Jul 8, 2025 उन्नाव जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात डंपरों पर शिकंजा कसा, जिनमें से तीन डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि चार अन्य डंपरों का ऑनलाइन चालान किया गया।