बहराइच: पड़रिया इलाके में नदी में डूबी महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया इलाके की नदी में महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। गुरुवार सुबह परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि महिला 2 दिन पहले घर से निकली थी। वहीं डूब कर मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।