बहराइच: परवानी गौढ़ी के पास पैदल जा रहे राहगीर को ऑटो ने रौंदा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
परवानी गौढ़ी के पास पैदल जा रहे राहगीर को एक तेज रफ़्तार ऑटो ने रौंद दिया। इस घटना में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल बालमुकुंद ने गुरुवार सुबह बताया कि वह घर जा रहा था।