भोजपुर के शाहपुर का बेलौटी गांव… सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे अचानक पावर स्टार पवन सिंह जब भरत तिवारी के घर पहुंचे, तो माहौल भावुक हो गया।
पवन सिंह ने सबसे पहले भरत तिवारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक परिवार के बीच बैठे, उनकी बातें सुनीं और न्याय की इस लड़ाई में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
Arrah, Bhojpur | Aug 25, 2026