शिवपुरी नगर: कल शिवपुरी में चक्काजाम: घर से निकलने से पहले जान लें NH-46 का हाल!
शिवपुरी में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुवार, 7 मई को एनएच-46 पर पड़ौरा चौराहा पर चक्काजाम करेगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस आंदोलन में शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सहित श्योपुर जिले से भी बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे। चक्काजाम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।