कासगंज: नगला खंजी गांव में बिना अनुमति लगी आंबेडकर प्रतिमा को हटाया गया, गांव में तनाव
सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला खंजी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद गांव में तनाव का माहौल है और जाटव समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा जिस स्थान पर लगाई गई थी वह निजी भूमि बताई जा रही है और इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली।