झांसी: दबंगों के हौसले बुलंद, कार सवार युवक का दरवाजा खोलकर मारपीट की कोशिश, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्टखैरा निवासी राजीव यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दबंग लगातार उन्हें धमका रहे हैं और उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। राजीव यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।