बांदा: शहर के किरन कॉलेज चौराहे पर अज्ञात कारणों से मनरेगा जेई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Feb 17, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के किरन कॉलेज चौराहे में अज्ञात कारणों से मनरेगा जेई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के किरन कॉलेज चौराहे का निवासी था।