शामली: एसपी रामसेवक गौतम ने थानाभवन थाने का किया निरीक्षण, जारी की आवश्यक गाइडलाइन
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने थानाभवन थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क पर पुलिस व्यवस्थाओं की जांच करते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी चेक किया। इसके अलावा थाने में पुलिसकर्मियों की शिकायतों को सुनते हुए आवश्यक गाइडलाइन जारी की।