शामली: थानाभवन थाने में थाना समाधान दिवस पर जनसमस्याएं सुनने पहुंचे एसपी रामसेवक गौतम ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Dec 14, 2024 शनिवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने थानाभवन थाने पर पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। एसपी ने बताया कि मुख्य तौर पर भूमि संबंधित शिकायतें सामने आई है, जिनके निराकरण के लिए राजस्व व पुलिस टीमों को मौके पर पहुंचकर निराकरण के निर्देश दिए हैं।