संतकबीरनगर में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मुखलिसपुर बस स्टेशन और सिरसी अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता और समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहे।