शाजापुर: बीरा गांव की महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग को लेकर पहुंची कलेक्टर कार्यालय
बीरा गांव की महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग करते हुए पहुंची शाजापुर कलेक्टर कार्यालय। बीरा गांव महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंची और यहां पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा महिलाओं को बताया गया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल शासन स्तर से बंद है।