शाजापुर: सोमवारीया बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के चलते की गई सत्य धर्म की पूजा
शाजापुर सोमवारीया बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज जनों द्वारा पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है जिसका तहत सत्य धर्म की पूजा की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व एवं पर्यूषण पर्व के तहत पांचवें दिन विधि विधान के साथ सत्य धर्म की पूजा की गई, इस दौरान भगवान आदिनाथ की भी विशेष पूजा अर्चना की गई।