शाजापुर: डोल ग्यारस पर निकलेगा अखाड़ा, तैयारी में जुटा ब्रह्म शक्ति शस्त्र कला मंडल
शहर में डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियों का दाैर चल रहा है। ब्रह्म शक्ति शस्त्र कला मंडल के युवाओं द्वारा अखाड़े को लेकर नईसड़क स्थित धर्मशाला में तैयारी की जा रही है। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं युवा इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि अखाड़े को लेकर समाज के युवाओं में खासा उत्साह है।