शाजापुर: जिले में सामने आए डेंगू के मरीज, शाजापुर में नगर पालिका ने मच्छरों से राहत के लिए चलवाई फॉगिंग मशीन, छोड़ा धुंआ
जिले के ग्राम मकोड़ी में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिला मुख्यालय शाजापुर में भी डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन से धुंआ छोड़ा जा रहा है। जिससे की मच्छरों का प्रकोप कम हो सके। इसी के साथ लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।