शाजापुर: श्री कृष्ण व्यायामशाला में डोल ग्यारस पर निकलने वाले अखाड़ो के अखाड़ा प्रमुखों और डोल समितियो की हुई बैठक
शाजापुर की श्री कृष्ण व्यायामशाला मैं बुधवार को सर्व हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में डोल ग्यारस पर निकलने वाले अखाड़ा प्रमुख हो और डाल समिति के साथ बैठक का आयोजन हुआ।जहां आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी ने अपने सुझाव दिए। विधायक अरुण भीमावद द्वारा प्रत्येक अखाड़े को ₹25000 देने पर धन्यवाद देते हुए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया।