शाजापुर: दुपाड़ा रोड तिराहे पर आवारा मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर देर रात खंभे से टकराई कार, चालक सुरक्षित
शाजापुर में बुधवार देर रात को शहरी हाईवे पर दुपाड़ा तिराहे पर अचानक आवारा मवेशी आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, जिसके चलते दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में कार चालक सुरक्षित रहा। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को वहां से हटाया और आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया।