गिरिडीह: फूड प्वाइजनिंग से बीमार बच्चे की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम, मुआवजे की मांग, आरोपी हिरासत में
फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए बच्चे की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। हालाकि मुआवजे की मांग की वजह से सोमवार को 3 बजे तक शव को परिजनों ने रिसीव नहीं किया था।असल में सदर प्रखंड के लेदा-बजटो गांव में रविवार शाम जहरीला गुपचुप-छोला खाने से 7 गांवों में अफरा-तफरी मच गई।