मंझनपुर: अपराधियों को एसपी की सख्त चेतावनी, सूचना देने पर नाम रहेगा गोपनीय, करारी में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
कौशाम्बी जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार की शाम को करारी थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की।