पंचकूला: ढांढराडू गांव में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सोमवार को पंचकुला विधानसभा के गांव ढांढराडू में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्षद अक्ष्यदीप चौधरी ने कांग्रेस के संकल्प से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने भाजपा जजपा गठबंधन सरकार से परेशान और बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं से चर्चा की।