पंचकूला: 1 मार्च से 12 मार्च तक सेक्टर 5 में होने वाले सरस क्राफट मेले को लेकर जिला सचिवालय में उपायुक्त ने बैठक की करी अध्यक्षता
पंचकूला में 1 मार्च से 12 मार्च तक सेक्टर 5 में सरस क्राफट मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे भारत से लगभग 200 अलग-अलग तरह के उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के सभागार में सरस क्राफट मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।