पंचकूला: सेक्टर 5 धरना स्थल में वोकेशनल टीचर एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की
पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल में वोकेशनल टीचर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की। वोकेशनल टीचरों की मांग है कि प्रतिवर्ष 5% इंक्रीमेंट का लेटर जारी किया जाए और वोकेशनल टीचर्स की डेप्लॉयमेंट हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में की जाए। उन्होंने कहा अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।