पंचकूला: सेक्टर 21 में मेहंदीपुर बालाजी महाराज की चौकी पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने माथा टेका
सेक्टर 21 शिव मंदिर में मेहंदीपुर बालाजी महाराज की चौकी में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ट्रस्ट के सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी महाराज की चौकी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भी मेहंदीपुर बालाजी की चौकी में माथा टेका।