बछवारा: बछवारा प्रखंड में कृषि साख समिति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल
बछवारा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में कृषि साख समिति के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर उम्मीदवार ने नामांकन कराया।इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को दिन के ग्यारह बजे से ही उम्मीदवारों की भीड़ प्रखंड कार्यालय पर देखने को मिली।दर्जनों की संख्या में उम्मीदवारों में विभिन्न पदों पर नामांकन कराया। इस अवसर पर उनके समर्थक भी मौजूद रहे।