विदिशा: करारिया के अजीतपिपरिया गांव में कुएं से पानी भरते समय 15 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से हुई मौत
करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजीत पिपरिया में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर गोलू आदिवासी गांव में मौजूद कुएं पर पानी भरने गए थे। असावधानी वस वह कुएं में गिर गए। गांव वालों को जब तक मालूम चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डायल 112 को मौके पर बुलाया गया। कुए से गोलू को बाहर निकाला गया, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।