नावकोठी: छतौना मिडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्षा निर्माण के लिए मुखिया ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
छतौना मिडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्षा निर्माण को लेकर मुखिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय को पत्र प्रेषित कर कक्षा निर्माण का अनुरोध किया है।इंजीनियर रंजीत कुमार पमपम के माध्यम से मेमोरेंडम समर्पित करते हुए पत्र में लिखा गया है कि मिडिल स्कूल छतौना में 550 बच्चे पढ़ते हैं। जबकि तीन कमरा ही मौजूद है। दो टीन का कमरा है जो बच्चे के लिए अनुकूल नहीं है।