मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के बरेथा गांव में दर्दनाक हादसा। रविवार को कुंवारी नदी में नहाने गए चार युवक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। एक नाबालिग लड़के ने साहस दिखाते हुए दो युवकों की जान बचा ली, लेकिन तीसरे युवक सत्यम पुत्र अरविंद परमार तेज बहाव में लापता हो गया।
बताया जा रहा है कि सत्यम को बचाने के दौरान उसके हाथ में बंधी राखी का सहारा लेकर उसे खींचने की कोशिश की गई, लेकिन राखी खुल जाने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। कुंवारी नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
Morena Nagar, Morena | Aug 30, 2026