पकड़ीदयाल में ‘जीवन धारा नमामि गंगे’ के बैनर तले राष्ट्रीय जल संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन पकड़ीदयाल स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया।