हरिहरगंज: हरिहरगंज सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं का चार दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न
भारत स्काउट और गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार के शाम 4 बजे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में रंगोली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसके पहले भारत स्काउट और गाइड की सामान्य परिचय, झंडा बांधना और खोलना, रस्सी की विभिन्न प्रकार की गांठे, प्राथमिक की उपचार, रोड नियमों का पालन, अनुशासन व चित्र कला आदि की प्रतियोगिता कराई गई।