बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर युवक हुआ घायल
डोहरा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है ।वहीं घटना को अंजाम देकर कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक सीतापुर जिले का रहने वाला है।जो बरेली में मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करता है।