कोडरमा: उपायुक्त ने चिकित्सकों के साथ की बैठक, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में सरकारी चिकित्सकों एवं आयुष्मान भारत अंतर्गत नियुक्त चिकित्सकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड का भ्रमण करें.