मेहदावल: 60 वर्ष की सेवा आयु पूर्ण होने पर होमगार्ड राजदेव चौधरी को महुली थाने पर दी गई भावभीनी विदाई
संतकबीरनगर। थाना महुली परिसर में बुधवार को कंपनी नाथनगर पर तैनात होमगार्ड श्री राजदेव चौधरी के 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार ने उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्ष