महाराजगंज: सुखलिया निवासी व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में की गई शिकायत
14 जून रविवार की दोपहर 2:00 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक एक मामले में विगत 15 दिन पूर्व गवाही देने के चलते मारपीट करने वाले नाराज होकर जानलेवा हमला करने का प्लान बनाकर, मेरे साथ मारपीट की गई है। पीड़ित पति-पत्नी में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।