बंजरिया: पंचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में सिकरहना नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान हाइवा चालक विद्युतस्पर्शाघात से घायल हुआ
पँचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में सिकरहना नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान हाइवा चालक विद्युत के सम्पर्क में आने से हुआ घायल। आस पास के लोगो ने तत्काल उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल चालक झारखंड के उमेश कुमार बताया जाता है,जो एजेंसी के साथ बांध निर्माण में कार्यरत है।