सदर: स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP ने शक्ति भवन के बाहर किया हंगामा, सड़क जाम
Sadar, Lucknow | May 3, 2026 लखनऊ में शक्ति भवन के सामने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया।