पालीगंज: इमामगंज में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल
पालीगंज के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। लोगों ने बताया कि महिला सड़क को पार कर रही थी, इसी बीच तेज रफ्तार में सड़क से गुजर रहे बाइक ने महिला को टक्कर मार कर भाग निकला। घायल महिला की पहचान गीतांजलि देवी के रूप में बताई जा रही है। मामला सोमवार की देर शाम 7:05 के करीब की है।