नगरी: राजपुर में ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री और निर्माण का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की
नगरी ब्लॉक के राजपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बना कर बेचने का का कर रहा है। कहा कि गांव में बाहर से भी लोग शराब पीने पहुंच रहे हैं। शराब के नशे में कई लोग गांव की गलियों में हो-हल्ला, गाली-गलौज और अशांति फैलाते नजर आते हैं, जिससे गांव का वातावरण भय और असुरक्षा से घिरा हुआ महसूस होता है।