कैराना: खंद्रावली के निकट सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Aug 19, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट हादसा सामने आया है। बुधवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, बाइक से युवक गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर गया, जिसमें घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घायल का नाम आशु बताया जा रहा है।