जबलपुर: 450 से अधिक प्ले स्कूल बिना मान्यता के चल रहे, NSUI ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जबलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जबलपुर ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे 450 से अधिक प्ले स्कूलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।