खुरई: देहात थाना के सिलगांव में हनुमान मंदिर से चोरी, चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चांदी का छत्र, मुकुट और कुंडल चुराए
Khurai, Sagar | Nov 26, 2024 खुरई के देहात थाना क्षेत्र के सिलगांव के हनुमान मंदिर में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात चोरी हो गई। चोरी में चांदी का छत्र मुकुट और कुंडल ले गए चोर, मंदिर के पुजारी बलराम तिवारी ने दोपहर लगभग 2 बजे थाने में मामला दर्ज कराया। शहरी थाना प्रभारी संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच प्रारंभ की।