खुरई: सुभाष वार्ड में श्रद्धालुओं को उतारने के बाद टेम्पो ट्रेवलर में लगी आग, टला बड़ा हादसा
Khurai, Sagar | Nov 25, 2024 खुरई के सुभाष वार्ड में रात लगभग 2 बजे मस्जिद के पास एक टेंपो ट्रेवलर में आग लग गई गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यह टेंपो ट्रेवलर रविवार की सुबह एक दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर छतरपुर किसी धार्मिक स्थल पर गए थे रात में लौटकर जैसे ही सभी श्रद्धालुओं को उतारा उसी समय गाड़ी में आग लग गई। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने दमकल के साथ मिलकर आग बुझाई