खुरई: निर्तला से बकरियां चराकर लौट रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मारी, महिला और बाइक सवार घायल
Khurai, Sagar | Nov 25, 2024 सोमवार की शाम लगभग 7 बजे बकरियां चराकर निर्तला से खुरई लौट रही बुजुर्ग महिला को बीना की ओर से आ रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला और बाइक सवार घायल हो गया। घायल महिला रीठोर गांव निवासी राजरानी आदिवासी और बाइक सवार बीना निवासी जितेंद्र अहिरवार बताया जा रहा है। सूचना पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी काशीराम और पायलट विनोद राय ने अस्पताल में भर्ती कराया