खुरई: भुगावली के पास ट्रेक्टर की टक्कर में 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत, खिमलासा पुलिस ने मामला दर्ज किया
Khurai, Sagar | Nov 26, 2024 सोमवार की शाम लगभग 7 बजे खिमलासा थाना क्षेत्र के भुगावली गांव के पास एक ट्रेक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें भुगावली गांव निवासी 54 वर्षीय गोविंद अहिरवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे खुरई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने बताया कि किसी ट्रेक्टर की टक्कर से उसके भाई की मौत हुई है।