बांका: रामचुआ गांव के किसान के घर बदमाशों ने ताला तोड़कर कीमती सामान चुराया, थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Nov 4, 2024 रामचुआ गांव के किसान अशोक सिंह के बासा पर बदमाशो ने ताला तोड़कर वहां से करीब 40 हजार की कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित किसान अशोक सिंह सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे थाना पहुंचकर गांव के ही एक लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। बांका पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।