बांका: राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक और वरीय उप समाहर्ता ने जय गुरु राइस मिल का किया भौतिक सत्यापन
Banka, Banka | Nov 4, 2024 धान अधिप्राप्ति 2024-25 के लिए गुणवत्ता युक्त चावल लेने को लेकर डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे वरीय उप समाहर्ता अंकित कुमार और जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम रंजन कुमार राजीव ने अमरपुर के जयगुरु राइस मिल का सत्यापन संयुक्त जांच टीम के द्वारा किया गया। इस दौरान राइस मिल का बॉयलर, सहित अन्य उपकरणों की जांच की गई।