बांका: जिले के विभिन्न जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 4, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर रविवार की रात 9 बजे अभियान चलाकर 3 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायलय भेज दिया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि मनिया निवासी जितेन्द्र मरीक, बदला निवासी सुगदेव टुड्डु व रतनसार निवासी भागीरथ यादव को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।