सिकंदरा: ऊमरपुर के युवक को ओवरलोड वाहनों का विरोध करना पड़ा भारी, रास्ते में घेरकर छीना मोबाइल, जान से मारने की धमकी
सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर गांव निवासी एक युवक को ओवरलोड वाहनों का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि ओवरलोड वाहनों का वीडियो बनाकर वायरल करने से नाराज कुछ लोगों ने मंगलवार देर रात युवक का पीछा कर उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना के बाद पीड़ित ने बुधवार दोपहर